फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Initiative to bring Darul Uloom-Darul Uloom Waqf closer

दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ को एक करने की पहल

Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Initiative to bring Darul Uloom-Darul Uloom Waqf closer
देवबंद (सहारनुपर)। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की अंतिम और पांचवें चरण की बैठक में 40 वर्षों से अलग-अलग रहकर शिक्षण में लगे दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ को करीब लाने की पहल की गई है। इसके लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को साथ लेकर छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

दारुल उलूम के मेहमानखाने में बुधवार को हुई अंतिम चरण की बैठक में अब तक के सबसे बड़े विवाद पर विराम लगाने को लेकर बड़ी पहल की गई। 40 सालों से दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ के करीब लाने के लिए शूरा की बैठक में छह सद्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें दारुल उलूम के सदर मुदरर्सि एवं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, शूरा सदस्य मौलाना अनवारुल हक एवं वक्फ दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी और मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी को शामिल किया गया है। उक्त कमेटी दोनों संस्थाओं को करीब लाने और मुद्दों को सुलझाने में मदद करेगी। इतना ही नहीं शूरा की बैठक में दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी व नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी को मेहमान सदस्य के रूप में निमंत्रण दिया गया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर बैठक में शिरकत की। शूरा के सदस्यों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। वहीं, बैठक में आगामी सत्र जून से आरंभ करने तथा नए दाखिले न लेने का निर्णय लिया गया। 24 मई तक छात्रों को संस्था में आने का एलान जारी किया गया। शूरा सदस्यों ने बैठक में कोरोना संक्रमण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संस्था में निर्माण कार्यों का आरंभ करने के निर्णय पर मुहर लगाई। साथ ही नगर में चलाए जा रहे 10 छोटे मदरसों के स्थान पर अब 14 नए मदरसे चलाने का निर्णय किया।
विज्ञापन

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
दारुल उलूम मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासमी, मौलाना अनवारुल हक बिजनौरी, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मौलाना अहमद खानपुरी, मौलाना अरशद मदनी समेत आदि सदस्य मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त मेहमान सदस्य के रूप में दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी और मौलाना इकबाल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed