फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Initiative to arrange food and water for birds

पक्षियों के लिये दाना पानी की व्यवस्था करने की पहल

Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Initiative to arrange food and water for birds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारियों ने पक्षियों के लिये दाना पानी की व्यवस्था की शुरुआत कर एक नई पहल की है। पदाधिकारियों ने मीटिंग में अपने मकानों की छतों पर मिट्टी के बर्तन रखने का फैसला लिया तथा मिट्टी के बर्तन बांटे।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीओ विनय कुमार गौतम ने कहा की यह सराहनीय पहल है। हम इसकी सराहना करते है। उन्होंने कहा की पक्षियोँ के लिए दाने-पानी का रखना पुण्य कार्य है। सीओ ने सभी व्यक्तियों से पानी बचाने के लिये और बरसात के पानी को संरक्षित करने की अपील की। जमीयत उलमा के नगर अध्यक्ष हाफ़िज शेरदीन ने कहा की हम लोगो ने इस अभियान को अपने-अपने घरों से आरंभ किया है। इस अभियान को बड़े पैमाने पर चलाएंगे। इस मौके पर जमीयत उलमा के पदाधिकारियों को बर्तन दिए गए। आसिफ कुरैशी ने कहा कि पक्षियों के लिए दाना व पानी के बर्तन बांटे जाएंगे। इस अवसर हाफिज शेरदीन, हाफिज तहसीन, आसिफ क़ुरैशी, मौलाना सनव्वर कासमी, मुफ्ती यामीन, कोसर अली राणा, कारी नदीम, शाहिद कुरैशी, हाजी शराफत अली, नवेद, नदीम, निशान्त, उवेश, उमर मुहम्मद, राशिद मंसूरी, रोजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed