फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information was given by putting up a poster exhibition about the conditions of partition of the country.

Muzaffarnagar News: देश के बंटवारे के हालातों की पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर दी जानकारी

Tue, 15 Aug 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Information was given by putting up a poster exhibition about the conditions of partition of the country.
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर विभागीय अधिकारियों ने देश विभाजन के समय के दृश्यों की पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने पहुंच कर प्रदर्शनी को देखा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आज के दिन 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। पाकिस्तान से लोगों ने भारत के लिए पलायन किया था। इन लोगों के पास ट्रेन के अलावा आने का कोई दूसरा साधन नहीं था। तब ट्रेन में बड़ी परेशानी उठाते हुए भारत पहुंचे थे। तब के दृश्यों को रेलवे ने पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाकर आमजन को जानकारी दी है। रेलवे स्टेशन पर लगाई प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा। इस दौरान रेलवे टिकट अधिकारी फारूख, मुख्य हित निरीक्षक अजेंद्र कुमार, वाणिज्य निरीक्षक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
- जनशताब्दी रद्द, उत्कल 12, कोचिवली एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे लेट
मुजफ्फरनगर। सोमवार को जनशताब्दी ट्रेन रद्द रही। साथ ही योग नगरी ऋषिकेश से पुरी उड़ीसा जाने वाली उत्कल ट्रेन बारह घंटे देरी से चली। वहीं पुरी से योग नगरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे लेट रही। योग नगर से कोचिवली जाने वाली ट्रेन दस घंटे लेट रही। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ों में ज्यादा बारिश होने के कारण जनशताब्दी ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। उनके परिवार को जनशताब्दी से जाना था लेकिन टिकट रद्द करना पडा।
विज्ञापन

- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस व एलआईयू की टीम के साथ अलमासपुर से विश्वकर्मा चौक तक पैदल घूम कर चेकिंग कराई। इसके अलावा नगर के होटलों व झुग्गी झोंपड़ी के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। रोडवेज बस अड्डे, शिव चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक आदि सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई। जनपद के थानों की पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में सीमा पर विशेष तौर पर चेकिंग की व संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed