फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information goes viral about transfer of SP MLA Nahid Hasan from Muzaffarnagar jail to Chitrakoot jail

UP: सपा विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट कारागार में किया गया स्थानांतरित

Wed, 28 Sep 2022 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसने को मुजफ्फरनगर जिला जेल से चित्रकूट कारागार में स्थानांतरित करने की चर्चा फैली तो हड़कंप मच गया। वहीं मुजफ्फरनगर से कैराना तक मोबाइल बजने लगे।

विज्ञापन
Information goes viral about transfer of SP MLA Nahid Hasan from Muzaffarnagar jail to Chitrakoot jail
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला कारागार में बंद सपा के कैराना विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। परिचितों को जानकारी मिली कि विधायक को जिला कारागार से रवाना कर दिया गया है। मंगलवार देर रात उनके जेल में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा फैलते ही मुजफ्फरनगर से कैराना तक मोबाइल बजने लगे। विधायक की बहन इकरा हसन ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अभी तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


शामली की कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन ने जिला कारागार से ही चुनाव लड़कर ही जीत दर्ज की थी। विधायक बनने के बावजूद अभी तक उनकी शपथ नहीं कराई गई। पिछले दिनों बीमार होने के कारण जिला अस्पताल में भी उपचार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

वहीं मंगलवार देर रात यह चर्चा फैल गई कि विधायक को मुजफ्फनगर से चित्रकूट जेल में शिफ्ट करने के लिए ले जाया गया है। रात के समय सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी उन्हें ले गए हैं। कैराना तक भी यह सूचना पहुंची, जिसके बाद विधायक की बहन इकरा हसन ने पुष्टि करने की कोशिश की। वह बार-बार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सत्यता जानने की कोशिश करती रहीं। वहीं बुधवार सुबह जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed