{"_id":"621676a7e2580c1c4e56bf6b","slug":"information-given-to-students-of-indian-banking-instruments-and-services-muzaffarnagar-news-mrt5780869147","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैंकिंग इंस्टूमेंटस एंड सर्विसेज की विद्यार्थियों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन बैंकिंग इंस्टूमेंटस एंड सर्विसेज की विद्यार्थियों की दी जानकारी
विज्ञापन
खतौली में डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए अतिथिगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैंकिंग इंस्ट्रूमेंटस एंड सर्विसेज की विद्यार्थियों की दी जानकारी
खतौली। कुंद-कुंद जैन डिग्री कालेज में वाणिज्य विभाग द्वारा एनइपी के तहत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय इंडियन बैंकिंग इंस्ट्रूमेंटस एंड सर्विसेज रहा। बचत खाता और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर के किया गया। मुख्य वक्ता पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर बृजेश जैन तथा असिस्टेंट मैनेजर इंडियन ओवरसीज बैंक मयंक पांडे रहे। व्याख्यान में बैंकिंग के मुख्य विषय बचत खाता, ऋण तथा अग्रिम, साइबर क्राइम आदि पर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया गया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मनोज जैन, सचिव मुकेश जैन, प्राचार्य डॉ. नीतू वशिष्ठ द्वारा भी विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में नितिन जैन को सम्मानित किया गया। जिन्होंने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया द्वितीय रैंक लाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी चैधरी, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. अंजू धीमान, शान मोहम्मद, मोहित जैन अंजली शर्मा मौजूद रहे।