फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information given to farmers about sugarcane variety Kov 15023

Muzaffarnagar News: खतौली - गन्ना प्रजाति कोव 15023 के बारे में किसानों को दी जानकारी

Tue, 13 Feb 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about sugarcane variety Kov 15023
खतौली गावों में गन्ने का निरीक्षण करते समय किसानों से बात करते हुए उप गन्ना आयुक्त।
- चीनी मिल खतौली क्षेत्र के गावों में उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ने दौरा किया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। चीनी मिल खतौली क्षेत्र के गावों में उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ने दौरा किया। किसान विपिन त्यागी निवासी ग्राम खेड़ी तगान के खेत पर पहुंचकर कोव 15023 प्रजाति के बारे में किसानों से वार्ता की। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओपी सिंह ने अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए उत्तम कृषि क्रियाओं एवं अन्य उपायों के बारे में जानकारी दी।

किसान विपिन त्यागी ने बताया कि 15023 गन्ने का वजन को 0238 से अधिक है। कोव 15023 के एक गन्ने में 27 पौरी हैं तथा इसका वजन 2.400 किग्रा है, जो सभी कृषकों की उपस्थित में तौला गया। जबकि कोव 0238 का उसी के बराबर लंबाई के गन्ने का वजन 2.100 किग्रा पाया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रजाति भी 0238 जैसी ही है, पहले उसमें भी बहुत नुकसान होता था, परंतु अधिकांश लोगों के बुवाई करने पर कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने कृषकों को 15023, 0118 की बुवाई करने की सलाह दी। ट्रेंच विधि से गन्ना लगाकर अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। किसानों से बीज का उपचार थाओ फिनाएट मिथाइल एवं मृदा उपचार ट्राइकोडर्मा से करके गन्ने की बुवाई करने का सुझाव दिया। उप महा प्रबंधक गन्ना एके सिंह ने पॉपुलर के बढ़ते हुए क्षेत्रफल पर कहा कि ज्यादा क्षेत्रफल में पॉपुलर लगने की स्थिति में लाभ की संभावना बहुत कम है। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed