फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about the development of new technology given in the webinar

वेबिनार में दी नई तकनीकि के विकास की जानकारी

Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Information about the development of new technology given in the webinar
वेबिनार में दी नई तकनीकि के विकास की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा महाविद्यालय के छात्रों के लिए ‘नवाचार विकास और प्रौद्योगिकी तैयारी स्तर की प्रक्रिया’ विषय पर वेबिनार कराया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. राममूरत सिंह रहे। उन्होंने इनोवेशन और तकनीकी के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से नई तकनीक विकसित की जाती है और उसकी आगे की क्या प्रक्रिया है। किस प्रकार से छात्र अपने आइडिया को इनोवेट और इम्प्लीमेंट कर सकते हैं, तकनीक को विकसित करके किस प्रकार से उसका औद्योगीकरण किया जा सकता है।

डॉ. राममूरत सिंह ने छात्रों को उद्यमिता विकास के बारे में भी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और देश की प्रगति में छात्र अपना किस प्रकार से योगदान दे सकते हैं इस पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बायोमेडिकल तथा रोबोटिक्स आदि तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए इनसे जुड़े कुछ उदाहरण और औद्योगिक जगत में इनके प्रयोग से किस प्रकार तकनीकी युग का विकास हुआ इससे भी अवगत कराया। डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व से परिचित होना एवं ज्ञान प्राप्त करना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। संस्था के निदेशक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, कनुप्रिया, विवेक अहलावत और देवेश मलिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed