{"_id":"67aa49dcda06b42c9404022d","slug":"information-about-government-schemes-given-to-village-heads-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-139446-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ग्राम प्रधानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खतौली ब्लाक कार्यालय में ग्राम प्रधानों को योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
- फोटो : संवाद
खतौली। ब्लाक कार्यालय परिसर में सोशल सेक्टर की संचालित योजनाओं को लेकर बैठक की गई। जिसमें ग्राम प्रधानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में ब्लाक कार्यालय में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें जिला विकास अधिकारी मत्सय नाथ त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से बताया।
उप निदेशक कृषि संतोष यादव ने किसान की फार्मर रजिस्ट्री, किसान को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट तथा सोलर पंप लगाए जाने की जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन, ओडीएफ, समूह की जानकारी दी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए शादी अनुदान योजना तथा अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ज्योति प्रजापति ने एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी के बारे में बताया।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव ने महिला पेंशन तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में ग्राम प्रधानों को जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ विशाखा, सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी, ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, चंगेज खान आदि मौजूद रहे।