फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inform the minority society about CAA

अल्पसंख्यक समाज को सीएए के बारे में जानकारी दें

Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inform the minority society about CAA
अल्पसंख्यक समाज को सीएए के बारे में जानकारी दें
विज्ञापन

जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी ने कहा कि सीएए को लेकर अल्पसंख्यक समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए कार्यकर्ता घर घर जाकर जनमत संग्रह की तरह कार्य करें।

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में नवीन सैनी ने कहा कि अल्पसंख्यकों में कुछ पार्टियां भ्रम फैलाकर वोटों की राजनीति कर अपना उल्लू सीधा करने का काम कर रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ताओं से अपने मोहल्लों व धार्मिक स्थलों में छोटी छोटी बैठक कर सीएए के बारे में विस्तार से बताएं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहन तायल व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रिजेश दीक्षित ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया, बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। देश में इस कानून के अंतर्गत 1900 को अब तक नागरिकता दे दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्चे वितरित कर अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर इस कानून के बारे में फैले भ्रम को समझा कर दूर करने का आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता और संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। महेश चंद शर्मा, गौरव भटनागर, जिला उपाध्यक्ष अंकुर पाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, अंकित प्रजापति, विकाश गुप्ता, सरदार मनदीप, संतोष वर्मा, मोहम्मद खलील, आदित्य रस्तोगी, लोकेंद्र, मोनू, कुशल पाल, राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed