{"_id":"607f0d188ebc3ed9b81a2934","slug":"infection-spread-in-rural-areas-muzaffarnagar-news-mrt5353271108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देहात में फैल रहा कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देहात में फैल रहा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में फैलने लगा संक्रमण
मुजफ्फरनगर। शहर के बाद अब कोरोना का संक्रमण देहात में बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। बीते छह दिनों ही देहात में 1059 संक्रमित मिल चुके है। मतदान के बाद और अब प्रवासी श्रमिको के लौटने से देहात में कोरोना का संक्रमण और अधिक फैलने की आशंका है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने देहात में भी सैंपल की संख्या बढ़ाई है तथा कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का दायरा भी बढ़ाया है।
गत माह होली के दौरान बाहर से आए लोगों के कारण जिले में हालात बिगड़े है। पहले शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया, जबकि देहात में कम ही मरीज मिल रहे थे। अब अप्रैल में पंचायत चुनाव के दौरान बाहर से गांव आए लोगों और लापरवाही के कारण देहात में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बीते छह दिनों में मिले 1059 मरीज के आंकडे़ यह बता रहे हैं। सोमवर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के हुए मतदान के दौरान वोटरों की लंबी लाइन लगी रही, मगर किसी ने भी दो गज की दूरी का पालन नहीं किया है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका है। उधर, दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन लगने से प्रवासी श्रमिक भी लौटने लगे हैं, उनसे भी संक्रमण बढ़ने की आशंका है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शहर के बाद कस्बों और ग्रामों में संक्रमण बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। हमें घरो में रह कर तथा कोविड के नियमों का पालन कर संक्रमण की चैन को तोड़ना होगा।
दिनांक----- देहात में मिले मरीज
15 अप्रैल----184
16 अप्रैल---181
17 अप्रैल----117
18 अप्रैल----244
19 अप्रैल----129
20 अप्रैल----204
------------------
टोटल-----1059