{"_id":"caba8e03b3976c372fd30fa3bed5d6bd","slug":"indonesian-woman-permission-to-stay-there-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशियाई महिला को नहीं मिल रही रहने की परमीशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशियाई महिला को नहीं मिल रही रहने की परमीशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इंडोनेशिया मूल की गर्भवती महिला को ससुराल में रहने की इजाजत नहीं मिल पा रही है। इसके लिए वह पुलिस कार्यालयों के चक्कर काट रही है।
महिला ने बताया कि सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी उसे भारत में रहने की परमीशन नहीं दी जा रही है। रविवार को महिला के पति को विदेश जाना है, ऐसे में दंपति पसोपेश में फंसा है।
सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी मो. इरफान सऊदी अरब में ठेकेदारी करता है। चार वर्ष पूर्व वहीं एक अस्पताल में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात इंडोनेशिया मूल की महिला माया सूरी अस्तूती से हुई। दोनों के बीच प्यार हो जाने पर दोनों ने निकाह कर लिया।
बताया कि इस समय पत्नी गर्भवती है और उसे रविवार को वापस सऊदी जाना है। गर्भवती पत्नी को भारत में परिवार के पास छोड़ना चाहता है, जिसके लिए इरफान ने उसका पासपोर्ट, बीमा, शहरकाजी का प्रमाणित मैरिज सर्टिफिकेट, सऊदी दूतावास, विदेश मंत्रालय और ऑनलाइन पंजीकरण जैसी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन
यहां रहने के लिए 14 दिन में पंजीकरण अप्लाई करना होता है। उसके बाद प्रतिदिन पेनल्टी लगती है। शुक्रवार को उसके 14 दिन पूरे हो गए। एलआईयू की जांच की लंबी प्रक्रिया के कारण उसके आवेदन पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को इरफान और इंडोनेशियन पत्नी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और परमीशन दिलाने के लिए गुहार लगाई। एसएसपी की गैरमौजूदगी में शिकायतें सुन रहे सीओ लाइन डॉ तेजबीर सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।