फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India's specialty is to maintain its integrity.

Muzaffarnagar News: अखंडता का अस्तित्व बनाए रखना भारत की विशेषता

Sat, 16 Dec 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
India's specialty is to maintain its integrity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। मेपल्स एकेडमी में आयोजित एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग ने कहा कि असमानताओं के बाद भी अखंड़ता का अस्तित्व बनाए रखना भारत की विशेषता है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न राज्याें के लोकनृत्य व वेशभूषा ने अभिभावकों का मनमोह लिया। विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अलग-अलग राज्यों के व्यंजन का लुत्फ उठाया।

कस्बे की मेपल्स एकेडमी में सोमवार को एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एकता का अनूठा संगम दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने सभी प्रांतों के अलग-अलग स्टाल लगाकर प्रत्येक प्रांत की विशेषता को दर्शाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रांत की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य व लोक गीत से दर्शकों का मनमोह लिया। विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक राजीव गर्ग ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, व्यंजनों की सरहाना की। उन्होंने कहा कि अखंड़ता का अस्तित्व बनाए रखना भारत की विशेषता है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा व क्षितिज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed