फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian Railways sets new record during trial on rail corridor

Muzaffarnagar News: रेल कॉरिडोर पर ट्रायल के दौरान भारतीय रेलवे का नया कीर्तिमान

Sun, 02 Apr 2023 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways sets new record during trial on rail corridor
गाजियाबाद, हापुड़ बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर ट्रैक पर शुक्रवार को हुआ था ट्रायल
विज्ञापन

100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा गति से दौड़ना नया कीर्तिमान माना गया
डीएफसीसी के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट को इनाम की घोषणा की


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ईस्टर्न डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर पर शुक्रवार की रात भारतीय रेल के दो इंजनों ने दौड़ाया गया। पहली बार नए ट्रैक पर दो इंजनों का इंटीग्रेटेड ट्रायल के दौरान 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा गति से दौड़ना नया कीर्तिमान बताया गया है। दिल्ली डीएफसीसी के डायरेक्टर से परियोजना की सराहना करते हुए प्रोत्साहन राशि के रूप में इनाम देने की घोषणा की है।
शुक्रवार को एलएंडटी कंपनी की ओर से खुर्जा से पिलखनी तक तैयार किए जा रेल कॉरिडोर पर पहला ट्रायल सफल होने पर अधिकारी गदगद है। हालांकि बारिश के कारण मालगाड़ी के डिब्बों को लेकर गाड़ी जल्द ट्रैक पर दूसरे ट्रायल के उतारा जाएगा। न्यू खुर्जा स्टेशन से न्यू खतौली तक 134 किलोमीटर के ट्रायल में कहीं कोई बाधा नहीं आई। गाजियाबाद, हापुड़ बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर ट्रैक पर इंजनों का दौड़ाया गया था।
विज्ञापन

खतौली से सहारनपुर के पिलखनी तक पैकेज का मामूली कार्य चल रहा है। खतौली से सहारनपुर तक कार्य को पूरा कराकर मालगाड़ी दौड़ाना कंपनी का लक्ष्य है। ट्रायल रन में ओएचई, इलेक्ट्रिकल सिग्लगिंग एवं ट्रैक का परीक्षण कराया गया। विश्व बैंक की टीम ने पिछले दिनों भ्रमण के दौरान डीएफसी के अधिकारियों के साथ ट्रैक का मुआयना करने खतौली पहुंची थी। कार्यदायी कंपनी के परियोजना निदेशक ने सफल ट्रायल के लिए टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुनी क्षमता का तैयार कॉरिडोर ट्रैक
एलएंडटी के प्रशासनिक अधिकारी रमन चौधरी ने बताया कि रेल कॉरिडोर औद्योगिक विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। इस ट्रैक पर भी आने वाले दिनों में भारतीय रेल सुपर एक्सप्रेस का संचालन कर सकता है। यात्री रेल ट्रैक पर गाड़ियों की अधिकता और तेज गति से दौड़ने वाली रेलगाडि़यों को इस ट्रैक का प्रयोग करने की योजना तैयार की जा रही है। गंतव्य तक पहुंचने वाली जिन रेलगाड़ियों का ठहराव कम और लंबी दूरी पर जाएगी। उन गाड़ियों को इस ट्रैक पर चलाना किफायती और सुरक्षित रहेगा। जल्द ही आखलौर से पिलखनी तक काम पूरा करा लिया जाएगा। सिर्फ कुछ दूरी में मिट्टी और पटरी बिछाने का का कार्य अवशेष है। इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहली बार ट्रैक पर इंजनों का 103 किलोमीटर की गति से दौड़ना अचंभित करने वाला है। लोको पायलटों ने भी दमदार ट्रैक की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed