{"_id":"5f47fb138ebc3e620434b952","slug":"indian-kisan-army-performs-in-gic-muzaffarnagar-news-mrt49834011","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान सेना का जीआईसी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान सेना का जीआईसी में प्रदर्शन
विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में प्रदर्शन करते भाकियू सेवा के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारतीय किसान सेना का जीआईसी में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान सेना ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की गन्ना भुगतान, बिजली बिल और बच्चों की फीस माफी आदि नौ सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। एडीएम ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार की अगुवाई में भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, नलकूपों के कनेक्शनों का भार न बढ़ाकर एक वर्ष का बिल व बच्चों की स्कूल फीस माफ करने, किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने, खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता, खतौली बाईपास से बुढ़ाना रोड पर उतरने वाले रास्ते को पक्का करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर किसानों को फसल के दाम तय करने का अधिकार दिए जाने आदि की मांगे उठाई। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर डीके त्यागी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचे। एडीएम ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लिया।
पुलिस ने किसानों को कचहरी जाने से रोका
मुजफ्फरनगर । भाकियू किसान सेना के बैनरतले जीआईसी में एकत्र हुए किसान प्रदर्शन करते हुए कचहरी जाना चाहते थे। जानकारी पाकर सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी फोर्स लेकर पहुंच गए और जीआईसी के गेट पर गाड़ियां खड़ी कर दी। रास्ता खुलवाने की किसानों ने काफी जद्दोजहद की और नारेबाजी करते हुए जमीन पर धरना देकर बैठ गए।