फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian Institute of Yoga celebrated Yoga Day

भारतीय योग संस्थान ने योग दिवस मनाया

Mon, 21 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Institute of Yoga celebrated Yoga Day
जानसठ। भारतीय योग संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कस्बे में स्थित बरात घर में मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर शीशपाल (जिला प्रधान क्षेत्र जानसठ), नेत्रपाल कश्यप, जगमोहन आर्य, चमन लाल सैनी, राजेश कुमार (पूर्व जिला प्रधान क्षेत्र जानसठ), जगतपाल सैनी, प्रमोद सैनी, यशवंत मौजूद रहे। वहीं नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर पर भी डॉ. अमित तेजयान के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, उष्ट्रासन, ब्रज आसन, सिंहासन आदि आसन कराते हुए उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मौके पर डॉ. अमित तेजयान, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सुंदर कुमार, डॉ. अब्दुल्लाह, डॉ. ब्रह्म प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed