फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian Farmers Union takes out candle march in Muzaffarnagar

शहीदों की याद में भाकियू ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Farmers Union takes out candle march in Muzaffarnagar
सिसौली में भाकियू अध्यक्ष समेत किसानों ने कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को याद किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहीदों की याद में भाकियू ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों की याद में सिसौली और शहर में कैंडल मार्च निकाला। शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर पुलवामा के शहीदों की याद में कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च निकालते हुए मीनाक्षी चौक पहुंचे। यहां से सीधे शिवचौक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में शाहिद आलम, शक्ति सिंह राशिद कुरैशी, पीयूष पंवार, संजय पाल, गुलबहार, असद सिद्दीकी, विजय राठी, मौहब्बत अली, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसौली में पुलवामा में शहीदों की याद में सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च सिसौली किसान भवन से शुरू होकर कस्बे में चारों ओर घूमते हुए किसान भवन पर आकर समाप्त हुआ। शहीदों की याद में चौधरी चरण सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के सामने कैंडल को स्थापित किया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान हमेशा हमें याद रहेगा, यह देश के सच्चे सिपाही हैं। हम इनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखेंगे और अपने दिल में उनकी यादों को संजो कर रखेंगे। आज पूरा देश इन शहीदों को याद करके इन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट कर रहा है। उधर, शहर में भाकियू अंबावता ने भी कैंडल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में सोल्जर बोर्ड से मालवीय चौक तक मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला गया। महानगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, ठाकुर सुंदर सिंह सोम, मुस्तकीम, सलमान अंसारी, बिलाल, जान मोहम्मद, शादाब, शहजाद, रोशन सिद्दीकी, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed