फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian customs to Poland's Dianna

पोलैंड की डियाना को भाए भारतीय रीति रिवाज

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indian customs to Poland's Dianna
मुजफ्फरनगर के बैंक्वेट हॉल में शादी के रिसेप्शन में मौजूद पोलैंड की डियाना एवं निशांत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पोलैंड की डियाना को भाए भारतीय रीति रिवाज
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव बधाई कलां के निशांत से शादी कर भारत आई पोलैंड की डियाना को भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज खूब भाए। रविवार को बहन की शादी के साथ ही निशांत और डियाना की शादी का रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। पोलैंड के कई मेहमान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल लोगों में इन मेहमानों के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।

गांव बधाई कला निवासी प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक एवं मेनका के पुत्र निशांत पिछले सात साल से नार्वे, नीदरलैंड और जर्मनी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। गत वर्ष नार्वे में पीएचडी की पढ़ाई के दौरान उनकी सहपाठी पोलैंड निवासी डियाना से संपर्क बढ़ा। निशांत ने अपने माता-पिता को विदेशी सरजमीं पर अपनी पसंद की लड़की को दिखाया। एक साल पहले पोलैंड में दोनों का रिश्ता तय हुआ था। 20 जुलाई को दोनों की शादी पोलैंड में ही संपन्न हो गई। शादी के बाद यह दंपती पहली बार भारत आया है। रविवार को निशांत की बहन नम्रता की भी शादी थी। शनिधाम मुजफ्फरनगर के समीप एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी समारोह के साथ डियाना और निशांत की शादी का रिसेप्शन भी दिया गया। पोलैंड से आए दूल्हा-दुल्हन का स्वागत करने के लिए लोगों में होड़ लग गई। डियाना ने बताया कि वह कुछ दिन पहले यहां आ गई थी। भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज उन्हें बहुत अच्छे रहे। समारोह में शामिल पोलैंड के मेहमानों ने भी भारतीय व्यंजनों का खूब आनंद लिया। दुल्हन पक्ष के 22 मेहमानों इस समारोह में शामिल हुए। वर्तमान में निशांत पोलैंड की ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं और डियाना वहीं आसले यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed