{"_id":"61be2f08f5477e26a35e7197","slug":"india-of-dreams-engraved-on-postcards-muzaffarnagar-news-mrt5696971131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टकार्ड पर उकेरा सपनों का भारत, याद किए गुमनाम नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टकार्ड पर उकेरा सपनों का भारत, याद किए गुमनाम नायक
विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के अमृत महोत्सव पर ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टकार्ड पर उकेरा सपनों का भारत
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायक एवं 2047 में मेरे सपनों का भारत विषयों पर छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। करीब एक हजार पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे।
शनिवार को कॉलेज में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता कराई गई। संयोजक महेश कुमार ने बताया पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में कक्षा-6 से कक्षा 12 तक के करीब एक हजार छात्रों ने प्रतिभाग किया। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पोस्टकार्ड भेजे गए। छात्रों द्वारा लिखे इन पोस्ट कार्डों में से सर्वश्रेष्ठ दस विचार वाले पोस्टकार्ड डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड भी किए गए। जिनका चयन विद्यालय स्तर पर गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में विद्यालय के हिंदी विभाग से नीलम शर्मा, विवेक शर्मा, सरिता और अंग्रेजी विभाग से अर्जुन कुमार, प्रवेंद्र सिंह और विशाल शर्मा रहे। परीक्षा विभाग के पंकज त्यागी, कुंवरपाल सिंह के अतिरिक्त अजय वत्स, राजकमल वर्मा, विक्रांत सैनी, नवनीत रघुवंशी, देवेंद्र वर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, श्वेता सारस्वत, रीता मावी, विजया शर्मा, सुनील त्यागी, अक्षय कुमार, पवन सैनी, मोतीराम सैनी, आशीष शर्मा, सरोज शर्मा, तेजपाल सिंह आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कार्ड लेखन में 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशव पुरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों के जीवन पर लेख लिखे गए, जो इतिहासकारों की गलतियों व निजी स्वार्थों के के कारण छूट गए थे। मुकेश दत्त शर्मा सर्व व्यवस्था प्रमुख ने बताया कि 2047 का अपना भारत शक्ति संपन्न, साधन संपन्न एक विकसित राष्ट्र होगा, जो आध्यात्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से विश्व का मार्गदर्शन करते हुए जगतगुरु पद पर आसीन होगा। मौके पर अनिल कुमार, मनोज सिंह , महेश शर्मा, योगेंद्र कुमार, लोकेश, कुमार संजीव कुमार, सुनील शर्मा, हरीश कुमार ,नीरज कुमार शर्मा ,मनोज कुमार त्यागी व ईश्वर दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।