फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India Alliance: Will Jayant enter BJP, RLD claims four seats including Baghpat and Kairana

बिखर रहा गठबंधन : जयंत की भाजपा में एंट्री पर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर, रालोद का इन सीटों पर दावा

Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Feb 2024 12:55 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव और  चौधरी जयंत में बात बिगड़ती दिख रही है। सियासी गलियारों में जयंत के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
India Alliance: Will Jayant enter BJP, RLD claims four seats including Baghpat and Kairana
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की खामोशी ने गठबंधन में शोर मचा दिया है। सियासी गलियों में भाजपा से नजदीकियां बढ़ने पर खूब तर्क किए जा रहे हैं। रालोद के रणनीतिकार भी असमंजस में हैं। लखनऊ में विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर विधायकों को दिल्ली से बुलावा दिया गया था, लेकिन फिर एन वक्त पर इंतजार करने के लिए कह दिया गया। उठापटक के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


रालोद विधायक जा सकते हैं दिल्ली
दो दिन पहले रालोद विधायकों को सत्र बीच में ही छोड़कर दिल्ली से बुलावा आया था। इस मुलाकात को गठबंधन से जोड़कर देखा गया, लेकिन इसी दौरान दिल्ली से दोबारा संदेश दिया गया कि अभी इंतजार करें। माना जा रहा है कि रालोद नेतृत्व अपने विधायकों से अलग-अलग राय लेकर ही अगला कदम उठाएगा।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के बाद एक्स भी चुप
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने गणतंत्र दिवस के बाद एक्स पर भी कोई पोस्ट नहीं की है। इसी दौरान छपरौली में 12 फरवरी के कार्यक्रम को भी पीछे हटा दिया गया है। रालोद नेताओं ने अपने हिस्से में आई सभी सीटों पर जो सर्वे कराया, उसमें अपने ही प्रत्याशी लड़ाने की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद असमंजस की स्थिति है।

प्रेशर पॉलिटिक्स तो नहीं
रालोद अध्यक्ष के दांव को प्रेशर पॉलिटिक्स से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सपा पर दबाव बनाने और मुजफ्फरनगर और हाथरस में अपने ही प्रत्याशी लड़ाने का दबाव बनाने को इस नए घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

रालोद का इन सीटों पर दावा
रालोद ने भाजपा से गठबंधन में बागपत, कैराना, मथुरा और अमरोहा सीट की मांग रखी है। भाजपा की ओर से भी यह सीटें दिए जाने पर सहमति दिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी रखी जा रही है। प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी भी रालोद चाहता है।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

यह है रालोद की ताकत
बुढ़ाना से राजपाल बालियान, पुरकाजी से अनिल कुमार, खतौली से मदन भैया, मीरापुर से चंदन चौहान, छपरौली से अजय कुमार, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली खान और शादाबाद से गुड्डू चौधरी विधायक हैं। राजस्थान के भरतपुर से डॉ. सुभाष गर्ग दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed