{"_id":"5debf6158ebc3e1bfa49fc4c","slug":"indefinite-strike-by-bakyu-continues-muzaffarnagar-news-mrt4575853155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी
विज्ञापन
बुढ़ाना में उपनिबंधक कार्यालय के गेट पर बांधे गोवंश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व चीनी मिल के अधिकारी को वक्ताओं ने खरी खोटी सुनाई। संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि 24 घंटे में भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से तीन दिन में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग की। धरनास्थल पर 11 दिसंबर को महापंचायत के आयोजन का एलान किया गया।
गन्ने की पत्तियां व फसल के अवशेष खेत में जलाने को लेकर किसानों पर हुए फर्जी मुकदमे, गन्ने के बकाया भुगतान तथा सरकार द्वारा गन्ने का चालू सत्र का रेट घोषित न करने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तीसरे दिन भी तहसील परिसर में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर ट्राली द्वारा लाई गई गन्ने की पत्तियों का ढेर तहसील परिसर में लगा दिया। धरनास्थल पर सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार, शासन व प्रशासन को अपना निशाना बनाया। भाजपा सरकार को गरीबों व किसानों का शोषण करने वाली सरकार बताया। धरनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक गन्ने का भुगतान अधिक तेजी से हुुआ है। उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह पहले ही आए हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त लेखपाल के खिलाफ जांच जारी है। अपने स्तर पर ही हर समस्या का समाधान करने को वे तैयार हैं। चीनी मिल के अधिकारी राजकुमार तोमर ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार 30 दिसंबर तक गन्ने का बकाया सारा भुगतान कर दिया जाएगा। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने चीनी मिल के अधिकारी व एसडीएम को खरी खोटी सुनाई। संगठन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि धरने प्रदर्शन के दम पर ही भाकियू जिंदा है। शासन व प्रशासन की मनमानी नही चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में भ्रष्ट लेखपाल की बर्खास्तगी व तीन दिन में गन्ने का बकाया भुगतान चाहिए। उन्होंने 11 दिसंबर को महापंचायत के आयोजन का एलान किया।
उपनिबंधक कार्यालय के सामने बांधे गोवंश
बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर हंगामा व प्रदर्शन करते हुए देहातों से पकड़ कर लाए गए गोवंश को उपनिबंधक कार्यालय के सामने मुख्य द्वार पर बांध दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपनिबंध कार्यालय में भ्रष्टाचार जग जाहिर है। जमीन की खरीद फरोख्त मेे बैनामा रजिस्टर करवाने में ग्रामीणों से अवैध वसूली की जाती है। जमीन के दाखिल खारिज में लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक ग्रामीणों का उत्पीड़न करते हैं, जो बर्दाश्त नहीं होगा।

बुढ़ाना में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन