{"_id":"634706628ad7152b68310837","slug":"indecency-with-the-accountant-who-went-to-measure-case-filed-khatauli-news-mrt609201015","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव रियावली नंगला में पैमाइश करने आए लेखपाल के साथ अभद्रता कर दी गई। लेखपाल ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालना जैसी सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली नंगला में लेखपाल ओमप्रकाश सिंह खेत की पैमाइश करने के लिए गांव में पहुंचे थे। तभी गांव का ही आबिद पुत्र अलीशेर पहुंचा और लेखपाल को पैमाइश करने से मना कर दिया। लेखपाल ने आदेश के तहत सरकारी कार्य करने का हवाला दिया गया। मगर, आबिद ने पैमाइश का विरोध करने के साथ ही लेखपाल के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की सूचना पर रतनपुरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद लेखपाल ओमप्रकाश सिंह ने थाने में आरोपी आबिद पुत्र अली शेर के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस आरोपी आबिद की तलाश में जुटी है।