फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indecency and assault with female home guard going on duty, accused arrested

Muzaffarnagar News: ड्यूटी जा रही महिला होमगार्ड से अभद्रता और मारपीट, आरोपी दबोचा

Tue, 22 Aug 2023 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Indecency and assault with female home guard going on duty, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्दी पहन कर मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर ड्यूटी करने के लिए जा रही महिला होमगार्ड के साथ रोडवेज बस में गाली गलौज की गई। मारपीट का भी आरोप है। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की काॅलोनी में रहने वाली महिला होमगार्ड की ड्यूटी वर्तमान में थाना मंसूरपुर में चल रही हैं। मंसूरपुर थाने में डयूटी पर जाने के लिए वह महावीर चौक से रोडवेज बस में सवार हुई थी। उसकी सीट के आगे सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। आरोप है कि उसके साथ महिला होमगार्ड का सीट को लेकर विवाद हो गया। आरोपी व्यक्ति ने महिला होमगार्ड के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बस में सवार यात्रियों ने मामला संभालने की कोशिश की थी।मंसूरपुर तिराहे पर उतरने पर आरोपी ने महिला होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

बस में बैठे यात्रियों ने उतर कर पीडि़ता को बचाया। मामले में पीडि़ता ने मंसूरपुर थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। मंसूरपुर थाना पुलिस ने आरोपी गांव जीवना निवासी राज सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ डाॅ. रविशंकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed