फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increasing crowd of patients in hospital

अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Fri, 10 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Increasing crowd of patients in hospital
जिला चिकित्सालय में मरीजों को सोशल डिस्टेन्स के साथ् मारीज को दवाई देते चिकित्सक। । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पताल में रोजना मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है। ओपीडी बंद होने के बावजूद सामान्य बीमारियों के 500 से 700 मरीज प्रतिदिन आते हैं। एक ही काउंटर चालू होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में 25 मार्च से ही ओपीडी सुविधा बंद कर दी गई थी। केवल रजिस्ट्रेशन खिड़की के पास एक काउंटर बनाकर सामान्य मरीजों को देखा जा रहा है। यहां सवेरे आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द के आते हैं। रोजाना करीब 500 से 700 मरीजों का इस काउंटर पर उपचार किया जा रहा है। एकमात्र काउंटर होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गंभीर मरीजों उपचार नहीं मिल पाता। उन्हें मेरठ रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल का कहना है कि सामान्य ओपीडी में रोजाना मरीज देखे जा रहे हैं। इमरजेंसी सुविधा भी चालू है।
विज्ञापन

एफआरटी सेंटर में रोजाना आ रहे मरीज
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में एड्स रोगियों के उपचार के लिए संचालित एफआरटी सेंटर में रोजाना मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां सवेरे आठ बजे से मरीज पहुंचने शुरू हो जाते हैं। पुराने एवं नए सभी मरीजों को यहां नियमित रूप से दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed