फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increased with cold, viral fever and allergy attacks

Muzaffarnagar News: ठंड के साथ बढ़ा, वायरल बुखार और एलर्जी का हमला

Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Increased with cold, viral fever and allergy attacks
मुजफ्फरनगर। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट के चलते वायरल बुखार और कई प्रकार के एलर्जिक रोग लोगों को घेर रहे हैं। रविवार को जनपद में पीनना, राजपुर कला सहित 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें 2305 रोगियों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार पाया।
विज्ञापन


मौजूदा मौसम में कई बीमारियां फैल रही हैं। जिनमें सर्दी, फ्लू, वायरल बुखार और एलर्जी भी शामिल है। मौसम में परिवर्तन के कारण वायरल बुखार का हमला बढ़ा है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 914 पुरुष, 851 महिलाओं और 540 बच्चों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार पाया। वायरल बुखार, एलर्जी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजोंं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

बदलते मौसम में ठंडी और खट्टी चीजों से करें परहेज: डॉ.योगेन्द्र त्रिखा
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ठंड के चलते इस मौसम में आईसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक नुकसान दे सकते हैं। खट्टी चीजों का भी परहेज करना चाहिए। दही-खटाई आदि से कुछ लोगों को गले में संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि तापमान में बदलाव के कारण वायरस सक्रिय रहता है। इसलिए नजला, खांसी सहित वायरल बुखार आदि का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी क्षेत्र में पति-पत्नी को डेंगू, 49 हुई संख्या
तापमान नीचे जाने के बावजूद मच्छर डंक मार रहे हैं। नई मंडी क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में डेंगू पाजिटिव मरीजों की संख्या अब 49 पर पहुंच गई है। नई मंडी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सोर्स रिडक्शन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed