{"_id":"643556b74d00ab8a50097f14","slug":"increased-precaution-to-prevent-corona-tested-arrangements-muzaffarnagar-news-c-14-1-186845-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कोरोना से बचाव के लिए बढ़ाई एहतियात, परखे गए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कोरोना से बचाव के लिए बढ़ाई एहतियात, परखे गए इंतजाम
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते सहारनपुर मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. अ
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य और नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने किया निरीक्षण
महिला और पुरुष अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया, कोरोना वार्ड भी देखे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां दुुरुस्त करनी शुरू कर दी है। जिले में महिला अस्पताल समेत छह अस्पतालों में व्यवस्थाओं को परखा गया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य और नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने महिला और पुरुष अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कोरोना वार्ड भी देखे।
सहारनपुर के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल सिंह ने मंगलवार को पहले पुरुष और महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता, प्रेशर और ऑक्सीनज के फ्लो की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल के चतुर्थ स्थल पर बनाए गए कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), एचएफएनसी, वेंटिलेटर, बाई पैप मशीन का जायजा लिया। डॉ. अमित उपाध्याय से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मशीनों को संचालन देखा। इस दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि समय-समय पर सभी स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की समस्या पैदा ना हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल में कोरोना के लिए 40 बेड उपलब्ध हैं। महिला अस्पताल में 500 लीटर पर मिनट क्षमता और पुरुष अस्पताल में एक हजार लीटर पर मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट संचालित है।
इन दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मुकेश उपाध्याय, डॉ. राजीव निगम, डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. शमशेर, डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
पीपीई किट पहनकर किया रिहर्सल
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीपीई किट पहनकर रिहर्सल किया। एंबुलेंस स्टाफ ने भी पीपीई किट पहनकर अपनी कार्यप्रणाली को दर्शाया। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने नीचे से ऊपर तक मरीज को ले जाने की व्यवस्थाओं को भी देखा।
यहां-यहां किया गया मॉकड्रिल
जिला चिकित्सालय के अलावा बेगराजपुर, बुढ़ाना, सिसौली, फलौदा और भोपा में भी कोरोना को लेकर एहतियात बढ़ाई गई है। बेगराजपुर में डब्ल्यूएचओ की टीम, बुढ़ाना में एसीएमओ डॉ. प्रशांत, सिसौली में डॉ. शरण सिंह, फलौदा में डॉ. दिव्या वर्मा, भोपा में डॉ. बीके सिंह की मौजूदगी में मॉकड्रिल कराई गई।
जिले में फिलहाल छह सक्रिय केस
कोरोना वायरस से संक्रमित जिले में फिलहाल छह सक्रिय केस है। इससे पहले यह संख्या 12 तक पहुंची थी। संक्रमित पाए जाने वाले मरीज को सात दिन के लिए आइसोलेट किया जाता है। डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि इससे पहले संक्रमित हुए कई मरीज ठीक हो चुके है। लगातार जांच भी की जा रही है।