{"_id":"5f81fb998ebc3e9bf3041803","slug":"increased-awareness-among-women-to-look-smart-and-fit-muzaffarnagar-news-mrt505515398","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई, चार घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों में से एक युवक की उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी छह युवक ट्रैक्टर ट्राली से मेरठ में ईंट सप्लाई करने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक आसिफ (26) अपने भाई आलिम (20) के साथ गांव के ही आमिर (20), सुलेमान (21), फरमान (19) और महकार साथ भट्ठे से ईंट लेकर मेरठ गए थे। मेरठ में ईंट सप्लाई करने के बाद वे सभी रात के समय अपनी रिश्तेदारी में मेरठ जनपद के सरधना थाना के गांव हर्रा में रुक गए। शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली से छह युवक अपने गांव वापस आ रहे थे। सुबह करीब पांच बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर में टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली सवार पांचों युवक सड़क पर गिर गए। आमिर सड़क पर गिरने के बाद ट्रक से कुचल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सुलेमान, फरमान, महकार, आलिम और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 मौके पर पहुंच गई। परिजन व जौला गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पांच युवकों को मेरठ मेडिकल में भर्ती करवाया गया। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान फरमान पुत्र गफ्फार की मौत हो गई। इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक आमिर के चाचा जब्बार ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शोक में डूबा जौला गांव
बुढ़ाना। जौला गांव के दो युवक आमिर और फरमान की मौत से जौला गांव शोक में डूबा है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान हाजी जमशेद ने बताया कि दोनों युवकों की अभी तक शादी नहीं हुई थी। शादी की बातें चल रही थी। गंभीर रूप से घायल एक अन्य ग्रामीण की भी हालत नाजुक है।