फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increase the rounds of roadways buses on Holi festival, employees will get incentive

होली पर्व पर बढ़ाए रोड़वेज बसों के फेरे, स्टाफ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sun, 13 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Increase the rounds of roadways buses on Holi festival, employees will get incentive
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर अवकाश के चलते दूर दराज से घर आने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज विभाग ने सुविधा दी है। इस सुविधा का फायदा यात्रियों के साथ ही बस के चालक-परिचालक को भी मिलेगा। बस स्टाफ के लिए होली प्रोत्साहन योजना चलाई है। इस योजना को लागू करते हुए चालक-परिचालकों का अवकाश बंद करते हुए कई प्रतिबंध भी लगाए है। बसों के फेरे भी बढ़ाए है।
विज्ञापन

होली का पर्व 18 मार्च को है। पर्व मनाने के लिए नौकरी या फिर अपनों से दूर रहकर काम काज करने वाले लोग अपने घर आते है। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को वाहन न मिलने या भीड़ के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन भी ओवरलोड होकर चलते है। जिससे हादसा होने की आशंका बन जाती है। यह सब देखते हुए रोड़वेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के चक्कर बढ़ाए है। उन्हें एक लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चालक व परिचालक को 13 मार्च से 22 मार्च की अवधि में तीन हजार किलोमीटर प्रति दिन बस चलानी होगी। दस दिन का यह लक्ष्य प्राप्त करने वाले बस स्टाफ को चार हजार रुपये व नौ दिन बस चलाने पर तीन हजार एक सौ पचास रुपये होली प्रोत्याहन योजना के तहत देना निर्धारित किया है। दस दिन लगातार डयूटी करने वाले कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों को एक मुश्त बारह सौ रुपये व नौ दिन डयूटी करने वालों को एक हजार प्रोत्साहन के रुप में दिए जाएंगे। बस स्टाफ व विभाग के अन्य कर्मचारियों पर शिंकजा भी कसा गया है।
विज्ञापन

यह नियम करने होंगे पूरे
प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने आदेश जारी किया कि बस चालक मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टाप से यात्रियों को बैठाएंगे। चूंकि बस अड्डों पर भीड़ रहेगी तो वरिष्ठ पर्यवेक्षक, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक बस डिपो में मौजूद रहेंगेे। गंभीर बीमारी की अति विशिष्ठ परिस्थितियों को छोड़कर योजना की अवधि में पर्यवेक्षकों, बस स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश नहीं मिलेगा। अनुबंधित बसों का संचालन भी शत प्रतिशत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रुट पर बढ़ाएं बसों के फेरे
शामली-कैराना, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-रूडकी- हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-मेरठ, मुजफ्फरनगर-बडोत-कांधला आदि मार्गो पर संचालित सभी बसों के दो-दो फेरे बढ़ाएं है।

इन्होंने बताया
होली पर्व पर यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए है। स्टाफ से काम लेने के मद्देनजर होली प्रोत्साहन योजना लागू की है-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed