फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increase in house, house and shop names

घर, घेर और दुकानों के बैनामों में हुई बढ़ोतरी

Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in house, house and shop names
घर, घेर और दुकानों के बैनामों में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम-आदमी से जुड़े छोटे घर, प्लाट, घेर के लिए जगह और ग्रामीण अंचल की दुकानों के बैनामे जुलाई माह में बढे़ हैं। कोरोना काल में बीमारी के खतरे को भांपते हुए वे सभी लोग जिनके सौदे तय हो चुके हैं सीधे बैनामा करा रहे हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के जुलाई माह में जनपद में 690 बैनामे अधिक हुए हैं। अगस्त में भी संख्या बढ़ने की संभावना है।

कोरोना काल में विश्वास की डोर टूटती नजर आ रही है। जिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों अपनी जमा पूंजी एकत्र कर छोटी-छोटी जमीनों के इकरारनामे करा रखे हैं वह तेजी के साथ बैनामे करा रहे हैं। सबसे ज्यादा बैनामे 100 गज या इससे कम के प्लाट, गांवों में एक बीघा से लेकर पांच बीघा तक की जमीन, घेर के लिए प्लाट आदि के बैनामों में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019 में जुलाई माह में जनपद की सभी तहसीलों में 2380 लोगों ने जमीनों के बैनामे कराए थे। लॉकडाउन के बाद कोरोना के चलते अप्रैल, मई, जून माह में जहां बहुत कम रजिस्ट्री हुई, वहीं जुलाई माह में रिकार्ड टूट गया। इस बार जुलाई माह में 3070 जमीनों के बैनामे हुए हैं। जनपद में इस एक महीने में 690 अधिक बैनामें हुए हैं। दस्तावेज लेखक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी का कहना है कि जिन लोगों के पुराने एग्रीमेंट है, वह बैनामा कराकर अपने मन को तसल्ली दे रहे हैं। आम आदमी को अपने सौदे के फिसलने का भी डर रहता है। छोटे प्लाट खरीदने वाले गरीब लोग जीवन की जमा पूंजी इसमें लगा देते हैं, वह किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। अगस्त माह में भी बैनामों के बढ़ने की संभावना है। एआईजी स्टांप पुनीत कुमार का कहना है कि आम आदमी ने छोटी जमीनों के और छोटी रकम वाले अधिक बैनामा कराए हैं। हालांकि राजस्व गत वर्ष कम प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed