फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Income tax team's investigation continues for the second day in Mansoorpur distillery

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर डिस्टलरी में आयकर की टीम की दूसरे दिन भी जांच जारी

Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Income tax team's investigation continues for the second day in Mansoorpur distillery
- सोमवार की सुबह सात बजे से फैक्ट्री में ही डटी है टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर शादी लाल डिस्टलरी मंसूरपुर में आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी डटी रही। आयकर विभाग ने डिस्टलरी के दिल्ली से लेकर मुजफ्फरनगर तक के सभी कार्यालयों को अपने कब्जे में ले रखा है। कंपनी का समस्त रिकार्ड एकत्र किया जा रहा है।

मंसूरपुर डिस्टलरी पर आयकर विभाग की टीम सोमवार को सुबह सात बजे पहुंच गई थी। आयकर विभाग ने डिस्टलरी के दिल्ली और मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा है। सभी कार्यालयों और डिस्टलरी का समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। जांच टीम दूसरे दिन भी डिस्टलरी और उससे संबंधित ठिकानों पर जमी रही। डिस्टलरी के जीएम भगत सिंह सहित तमाम अधिकारी रात में भी टीम के साथ ही रहे। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को फैक्ट्री से बाहर नहीं जाने दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने डिस्टलरी और उससे संबंधित समस्त कार्यालयों का रिकार्ड कब्जे में लेकर छानबीन कर शुरू कर रखी है। सभी से अलग-अलग तरीके से एक-एक कर पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री और कार्यालयों में जो रिकार्ड मिला है उसका मिलान किया जा रहा है। मंगलवार को पूरे दिन रिकार्ड एकत्र करने का कार्य किया गया। मंगलवार देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed