फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Income Tax department raids

पेट्रोल पंप पर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में हड़कंप  

Fri, 17 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department raids
दस्तावेजों की जांच करते आयकर विभाग के ‌अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में मेरठ की आयकर विभाग की टीम ने गांव भैंसी में जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम चार बजे छापा मारा। छापे की कार्रवाई रात नौ बजे तक चली। टीम अधिकारी के मुताबिक स्पेशल सर्वे करने के लिए रिकार्डों को कब्जे में लिया गया है। नोटबंदी के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री का रिकार्ड चेक किया गया। छापामारी को लेकर अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में भी हड़कंप मच गया था।      
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर की रात को नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी के बाद से लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ एटीएम मशीनों और पेट्रोल पंपों पर जुटने लगने लगी थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों पर दो दिसंबर तक 1000 व 500 के पुराने नोटों को लेने की घोषणा कर दी थी। नोटबंदी के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा कैश डिपॉजिट किया गया था। शुक्रवार की शाम चार बजे मेरठ से आयकर विभाग की टीम नगर में पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने स्पेशल सर्वे करने के लिए पुलिस बल के साथ गांव भैंसी के जीटी रोड पर स्थित मंगलम फ्यूल पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम ने छापामारी के दौरान पेट्रोल पंप के तमाम रिकार्डों को अपने कब्जे में ले लिए। करीब पांच घंटे की छापामार कार्रवाई से अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मचा रहा। टीम के ज्वाइंट कमिश्नर एमके जैन ने बताया कि यह स्पेशल सर्वे किया जा रहा है। नोटबंदी के दौरान पेट्रोल और डीजल कितने लीटर आया और कितना बेचा गया। इसकी जांच की जा रही है। अगर रिकार्डों में गड़बड़ी मिली तो पेट्रोल पंप मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में उच्चाधिकारिओं को भी अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed