फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Include nutritious cereals in your daily diet

दैनिक भोजन में पोषक अनाजों को सम्मिलित करें

Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Include nutritious cereals in your daily diet
जानसठ में पौधरोपण करते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : KHATAULI
दैनिक भोजन में पोषक अनाजों को सम्मिलित करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं बच्चियों के स्वास्थ्य को सही रखने हेतु पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनमानस को पोषक -अनाजों के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल रहे। अध्यक्षता करते हुए कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में आयोजित पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दैनिक भोजन में पोषक अनाजों को सम्मिलित करने से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा बदलती जलवायु परिस्थितियों में मोटे अनाजों को उगाने में भी आसानी रहेगी। कार्यक्रम में प्रवेंद्र भड़ाना चेयरमैन, नजर सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ पीयूष पुनिया प्रधान वैज्ञानिक, डॉ निशा वर्मा, डॉ पूनम कशयप, इलमचंद प्रबंधक, राकेश डायरेक्टर एग्री फार्म एफपीओ का विशेष योगदान रहा। कृषि प्रणाली संस्थान की ओर से डॉ ज्ञान रवि शंकर, डॉ एलआर मीणा, डॉ आरपी मिश्रा, डॉ अमित नाथ, डॉ पीसी जाट, अंकुर कुमार, डॉ पूनम कश्यप, डॉ निशा वर्मा डायरेक्टर एग्री फार्म एफपीओ राकेश आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ चंद्रभानु वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed