फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Incidents of theft in tubewells not disclosed even after one month

नलकूपों में चोरी की घटनाओं का एक माह बाद भी खुलासा नहीं

Wed, 25 Nov 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Incidents of theft in tubewells not disclosed even after one month
नलकूपों में चोरी की घटनाओं का एक माह बाद भी खुलासा नहीं
विज्ञापन

- किसानों ने एसएसपी से की घटनाओं के खुलासे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। एक माह पूर्व खेड़ामुगल क्षेत्र स्थित नलकूपों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से किसानों में रोष है। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने तो एसएसपी से चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

गौरतलब है कि खेड़ामुगल क्षेत्र के बिलासपुर, मुकंदपुर, डंकोवाली आदि गांवों में चोरों ने कई किसानों के नलकूपों से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। एक माह में लगातार हुई पांच घटनाओं के बावजूद भी पुलिस अब तक घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक उनकी तहरीर पर मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि शिकायत के बावजूद भी पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed