फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Incentive scheme implemented for roadways staff, duty of officers imposed at bus stand

Muzaffarnagar News: रोडवेज स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना लागू, बस अड्डे पर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

Tue, 29 Aug 2023 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Incentive scheme implemented for roadways staff, duty of officers imposed at bus stand
रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों के लिए रक्षा बंधन पर्व पर प्रोत्साहन योजना को लागू किया है। यह योजना 29 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर टीम बनाकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिलेगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि संविदा चालक परिचालकों के लिए रक्षा बंधन पर्व पर प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसमें संविदा के ऐसे चालक परिचालक शामिल होंगे, जो निर्धारित छह दिनों में बसों का संचालन कर 1800 किलोमीटर की अर्हता को पूरा करेंगे। उन्हें 1200 रुपये दिए जाएंगे। 1800 किलोमीटर से अधिक किलोमीटर बस चलाने पर अतिरिक्त किलोमीटर पर 5500 प्रति किलोमीटर अतिरिक्त तौर पर दिए जाएंगे। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को भी निर्धारित दिनों में ड्यूटी करने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि बस अड्डों पर भीड़ के मद्देनजर पर्यवेक्षक लगातार बसों की उपलब्धता बनाए रखेंगे। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बस चालकों को सभी स्टाॅप से यात्रियों को बैठाने के आदेश दिए गए है। कर्मचारियों का अवकाश बंद कर दिया गया हैं। बस अड्डे पर जेएसआई राज कुमार तोमर के नेतृत्व में दस कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था बनाने के लिए लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed