फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of Vacancy Express Bus in Muzaffarnagar

जिले के बुजुर्गो को मिली नई सौगात

Sun, 21 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Vacancy Express Bus in Muzaffarnagar
विकास भवन से वेक्सीनेशन एक्सप्रेस बस का शुभारंभ करते मंत्री और विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वैक्सीनेशन एक्सप्रेस बस का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के बुजुर्गों को डीएम की ओर से नई सौगात बस के रूप में मिली है। टीका लगवाने के लिए अब बुजुर्ग इस बस में घर से अस्पताल में और वहां से घर जाएंगे। यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। रविवार को मंत्रियों और विधायक ने इस वैक्सीनेशन एक्सप्रेस बस का शुुभारंभ हरी झंडी दिखा कर किया।

विकास भवन से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, सूबे के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और डीएम सेल्वा कुमारी जे ने वैक्सीनेशन एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर पहली बार ये शुरूआत बड़े बुजुर्गों के लिए डीएम ने की है, इससे एक अच्छा संदेश जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने यह एक नई सुविधा वैक्सीनेशन लगवाने वाले बुजुर्गों के लिए शुरू की गई है, जो चल फिर नहीं सकते और आने जाने में असमर्थ हैं। उन बुजुुर्गों के लिए बस का प्रशासन ने इंतजाम कराया है। यह बस बुजुर्गों को घर से लेकर आएगी और टीकाकरण कराने के बाद घर तक बुजुर्गों को छोड़कर जाएगी। बस के शुभारंभ अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed