फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of the road of Jolly Road made of 17 crores

17 करोड़ से बनी जौली रोड की सड़क का हुआ लोकार्पण

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the road of Jolly Road made of 17 crores
कूकड़ा-जौली रोड का लोकार्पण करते मंत्री डॉ संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
17 करोड़ से बनी जौली रोड की सड़क का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम कूकड़ा चौक से जौली तक 10 किमी लंबी लगभग 17 करोड़ 29 लाख की लागत से निर्मित सड़क का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से किया।
डॉ संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास व समृद्धि के मार्ग पर बढ़ रहा है। सरकार ग्रामों में विकास पर पूर्ण ध्यान दे रही है। यहां सड़क, पानी अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे है, ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने जिले के प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों से भी अपील की कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना काम करें, जिससे कि लोगों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने सदर विधानसभा में करीब सवा सौ करोड़ रुपये की कीमत की सड़कें स्वीकृत की हैं आने वाले दिनों में इन तमाम सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र का विकास संभव है। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए सामाजिक संस्थाओ और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कूकड़ा हरेंद्र पाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, कपिल त्यागी, बिजेंद्र पाल, सभासद मनोज, प्रेमी छाबड़ा, पदम तोमर, रेणुका, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed