फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha, Kalash Yatra taken out

श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha, Kalash Yatra taken out
शाहपुर। कसबे में कलश यात्रा निकालने के बाद श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ । कथा व्यास आचार्य सत्यपाल शास्त्री ने कहा कि सहजता, सरलता और ईमानदारी से जीवन जीना ही भागवत कथा का सार है ।
विज्ञापन

कसबे में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पिपलेश्वर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल मंगलापुरी मंडी स्थित धर्मशाला पहुंची। कथा स्थल पर विधि विधान से मंगल कलश की स्थापना की गई। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा के सुनने से मनुष्य बुराई त्यागकर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ मोक्ष प्राप्त करता है। कथा के यजमान विनोद शर्मा सपत्नीक रहे । इस दौरान कथा के आयोजक राजीव बालियान , राजेंद्र गुप्ता , उमा गर्ग , शारदा शर्मा , अतुल सिंघल , प्रदीप सिंघल , मणिकांत मित्तल , रविंद्र सिंघल , ब्रह्म सिंह वर्मा , सुरेश शर्मा , अभिषेक चौधरी , उषा गुप्ता , सविता सिंघल आदि मौजूद रहे । संचालन डॉ अनुज अग्रवाल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed