फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UPSC Result: In the very first attempt, the farmer's son touched the sky

UPSC Result: मुजफ्फरनगर में किसान के बेटे को बिना कोचिंग पहले प्रयास में मिली कामयाबी, सफलता के राज

Mon, 30 May 2022 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2022 11:39 PM IST
सार

यूपीएससी में शिवांश को 437 वीं रैंक मिली है। कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी रमणीक गौतम उर्फ शिवांश त्यागी दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला के साथ अपनी सफलता के राज साझा किए।

विज्ञापन
UPSC Result: In the very first attempt, the farmer's son touched the sky
मुजफ्फरनगर : यूपीएससी में चयनित होने पर शिवांश को मिठाई खिलाती मम्मी, आर्शीवाद देती दादी एवं मौजू - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल के साधारण किसान परिवार के बेटे शिवांश त्यागी ने दृढ़ इच्छा शक्ति और एकाग्रता से पहले प्रयास में ही यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) में कामयाबी हासिल की है। सोमवार को परिणाम घोषित हुआ, तो परिजन झूम उठे। शिवांश को 437 वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी रमणीक गौतम उर्फ शिवांश त्यागी दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहे हैं। साथ ही मुजफ्फरनगर के कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2021 में पहली बार एग्जाम दिया और कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन


बाबा सुभाष त्यागी और दादी राजबाला इस कामयाबी पर गदगद हो गए। पिता नीरज किसान और माता रश्मि एक स्कूल में शिक्षिका है। बड़ी बहन आयुषि एमसीए करने के बाद गुरूग्राम एक एमएनसी में जॉब कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामयाबी में मां का योगदान सबसे ज्यादा है। चरथावल के बेटे की कामयाबी पर चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी, विजेंद्र त्यागी, मामा अवेश, भाजपा नेता विशाल त्यागी, अनुज त्यागी, दोस्त वर्णित, हिमांशु आदि ने घर पहुंचकर बधाई दी।
 

यह भी पढ़ें:  UPSC Result:  गिफ्ट शॉप संचालक की बेटी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता, चारू को मिली 103वीं रैंक

एयरफोर्स में असफल और यूपीएससी में फतह
शिवांश के कॅरिअर की कहानी दिलचस्प है। बताते हैं मुजफ्फरनगर से एमजी पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की। एसडी कॉलेज से बीएससी परीक्षा में 61 प्रतिशत अंकों से सफल हुए।

उसके बाद एयरफोर्स की परीक्षा पास तो कर ली, लेकिन मेडिकल में अनफिट हो गए। इसके बाद मन में विचार आया कि यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की जाए। खुद तैयारी शुरू कर दी। बहन आयुषि ने बताया हमें दो महीने बाद मालूम चला। रोजाना घर रहकर एकाग्र मन से 5-6 से घंटे पढ़ाई की और यूपीएससी में सफल हो गए।

बिना मूंछ के भी स्मार्ट लगते हो
रोचक सवाल में शिवांश का साक्षात्कार शुरू हुआ। बकौल उनके 11 मई को पहली बार यूपीएससी का इंटरव्यू देने बोर्ड के समक्ष गया, तो मेरी फाइल पर मूंछों वाला पासपोर्ट फोटो देख चेयरमैन बोले शिवांश आज बिना मूंछों के आए हो। उसने कहा सर, मम्मी के सुझाव पर क्लीन सेव में इंटरव्यू देने आया हूं। इस पर चेयरमैन ने हंसकर कहा, आप मूंछ में स्मार्ट और बिना मूंछ भी स्मार्ट लगते हो। साक्षात्कार शुरू हुआ। उन्होंने 22 मिनट चले इंटरव्यू में बेझिझक होकर सवालों के दिए।

व्हाट्सएप से रखते हैं परहेज
तैयारी के दौरान शिवांश ने व्हाट्सअप से परहेज रखा। सोशल मीडिया को रोजाना 30 मिनट ही देते हैं। दो साल से डायरी लिखना और छोटी कहानियां लिखना उनके शौक में शामिल है। पसंदीदा अभिनेता नवाजुद्दीन हैं। मोबाइल पर रोजाना एक घंटे मूवी जरूर देखते है। योग करना दिनचर्या का हिस्सा है। देश-विदेश की रोजाना खबरों के लिए ऑनलाइन अखबार पढ़ते हैं।

तैयारी करते वक्त बोझिल नहीं बनें
उनका कहना है हर युवा कॅरिअर में बुलंदी पाने के लिए सहज होकर तैयारी करें। जिंदगी को बोझिल नहीं होने दें। ग्रामीण अंचलों से रोजाना बड़े शहरों में जाकर लड़कियों के लिए चुनौती है। वह चार साल रोज प्राइवेट बसों की भीड़ में सफर कर पढ़ने मुजफ्फरनगर जाते थे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उम्मीद है इस रैंक पर उन्हें रेवेन्यू सर्विस मिल सकती है। आवेदन के वक्त यूपी कैडर भरा था।
 

 

मुजफ्फरनगर : यूपीएससी में चयनित चरथावल का शिवांश त्यागी।

मुजफ्फरनगर : यूपीएससी में चयनित चरथावल का शिवांश त्यागी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed