फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSC Result: Gift shop operator daughter got success in first attempt, Charu got 103rd rank in Meerut

UPSC Result: गिफ्ट शॉप संचालक की बेटी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता, चारू को मिली 103वीं रैंक

Tue, 31 May 2022 12:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 May 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
UPSC Result: Gift shop operator daughter got success in first attempt, Charu got 103rd rank in Meerut
चारू धनकड़ बाएं व वैशाली जैन परिवार के साथ - फोटो : amar ujala

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) में वरिष्ठ अधिवक्ता चमन सिंह की बेटी चारु धनकड़ ने 103वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में चारु दिल्ली में न्यायिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं हस्तिनापुर के गिफ्ट शॉप संचालक राजकुमार की बेटी वैशाली जैन ने 440वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता चमन सिंह की बेटी चारु ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सोफिया गर्ल्स स्कूल से ली।राम मनोहर लोहिया कॉलेज लखनऊ से 2013 में एलएलबी और 2018 में मेरठ कॉलेज से एलएलएम किया। वह 2015 में उत्तरप्रदेश न्यायिक सेवा में छठीं रैंक प्राप्त कर अधिकारी बनी थीं। तीन साल रामपुर में तैनात रहीं। चारू ने 2018 में दिल्ली न्यायिक सेवा में छठी रैंक प्राप्त की और वर्तमान में द्वारिका न्यायालय में न्यायिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दो गोली मारीं, तलवार से गला काटा और मुंह पर डाला तेजाब, अपहरण के बाद दोस्त को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चारु ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 103वीं रैंक हासिल की है। उनकी बहन गिनी धनकड़ सिटी बैंक में अधिकारी के पद पर और एक भाई जे एस धनकड़ 2018 से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। मूल रूप से इनका परिवार बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। 


वहीं हस्तिनापुर की वैशाली जैन ने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। वैशाली के पिता राजकुमार कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर के समीप एक गिफ्ट की दुकान चलाते हैं। माता साधना जैन गृहिणी हैं। राजकुमार ने बताया कि वैशाली ने कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा कस्बे के न्यू ब्लूम्स पब्लिक स्कूल से हासिल की।

8वीं से 12वीं तक की शिक्षा मेरठ के रेजिडेंसी स्कूल से ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी किया और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। वैशाली ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed