फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the scorching heat, connections of 18 thousand consumers were cut

भीषण गर्मी में 18 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, connections of 18 thousand consumers were cut
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में समय से बिल जमा नहीं करने पर जिले के एक लाख 56 हजार 126 उपभोक्ताओं पर 573 करोड़ बकाया हो गया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने जिले में दस हजार से अधिक बकाया वाले 18 हजार 440 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 40 हजार विद्युत उपभोक्ता है। उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए विभाग ने जिले को तीन डिवीजन में बांट रखा है। जिले में विद्युत विभाग का एक लाख 56 हजार 126 उपभोक्ताओं पर 573 करोड़ बकाया है। इनमें दस हजार से अधिक बकाए वाले शामिल हैं। विद्युत वितरण निगम प्रथम के एसई निर्मल कुमार ने बताया कि हमारी डिवीजन में दस हजार से अधिक के बकाया वालों की संख्या 62 हजार 418 है इनमें 3319 ऐसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक बकाया है। डिवीजन में दस हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं पर 168 करोड़ बकाया है। ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद चलाए गए अभियान में डिवीजन में 2988 उपभोक्ताओं ने पैसा जमा किया है, 5275 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। एक लाख से अधिक बकाया वाले 3319 लोगों पर विभाग का 68 करोड़ बकाया है। इनमें से 84 उपभोक्ताओं ने 82 लाख जमा किया है। 1165 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम द्वितीय के एसई बीके मिश्रा ने बताया कि हमारी डिवीजन में शहरी क्षेत्र में 52 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 25 हजार उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का बकाया है। 26 हजार ऐसे उपभोक्ता है, जिन पर दस हजार से अधिक का बकाया है। हमने अभियान चलाकर अब तक 12 हजार कनेक्शन काट दिए है। लगभग दस हजार उपभोक्ताओं ने पैसा जमा कर दिया है। नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक के उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का अभियान तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed