फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the road built for 53 lakhs, potholes were made in six months.

53 लाख में बनी सड़क में छह माह में ही गड्ढे बने

Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the road built for 53 lakhs, potholes were made in six months.
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड को जानसठ रोड से जोड़ने वाली नई मंडी रोड पर बनाई गई सड़क में बनने के छह माह बाद ही गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क 53 लाख में बनाई गई थी।
विज्ञापन

भाजपा सभासद प्रियांशु जैन ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके वार्ड के अंतर्गत भोपा रोड को जानसठ रोड से जोड़ने वाले मुख्य राजवाहा रोड का डेंस निर्माण नगरपालिका परिषद ने 14वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट से कराया गया था। ठेकेदार कुलदीप कुमार ने इस सड़क का निर्माण किया है। पालिका ने 53 लाख रुपये का बजट खर्च किया है, लेकिन सड़क निर्माण में निम्न गुणवत्ता का प्रयोग किया गया है, जिस कारण छह माह में ही इस सड़क में गहरे और बड़े गड्ढे हो गए हैं। सभासद ने कहा कि वह पूर्व में भी कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर वित्तीय अनियमितता और लापरवाही का मामला है। सिटी मजिस्ट्रेट से उन्होंने सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस सड़क के निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर पूर्व में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को पत्र लिखकर खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed