फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In spite of rain, Jamiat staged in Idgah ground

बारिश के बावजूद जमीयत ने ईदगाह मैदान में दिया धरना

Wed, 08 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
In spite of rain, Jamiat staged in Idgah ground
ईदगाह पार्क में जमीयत उलमा हिंद के धरनास्थल पर बारिश में छतरी लगाकर सीएए व एनआरसी का विरोध करता य? - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए और एनआरसी के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बारिश होने के बाद भी ईदगाह मैदान में धरना दिया। इस दौरान 476 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। बाद में उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मी और संविधान की रक्षा के लिए शुरू किया गया आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शीत लहर, बारिश और आसमानों में मंडरा रहे काले बादलों के बीच सीएए के खिलाफ ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर अहमद कासमी ने कहा जमीयत उलमा-ए-हिंद का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा जुल्म ज्यादती के खिलाफ आवाज बुलंद की है। चाहे जितनी परेशानी उनके सामने क्यों न हों, वह सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरुद्ध लड़ाई को जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जिला महासचिव जहीन अहमद ने कहा कि जो लोग मुल्क को धर्म के नाम पर बांटने का षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान फैसल हमीद, मौलाना शमशीर अल हुसैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं ने सीएए को काला कानून बताुकर नारेबाजी भी की। मौलाना शमशीर अल हुसैनी के नेतृत्व में 476 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया। धरने के चलते एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसडीएम राकेश कुमार और इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो-सीएए, नो-एनआरसी लिखी छतरी लेकर पहुंचे लोग
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के धरने में शामिल होने के लिए लोग नो-सीएए व नो-एनआरसी नारे लिखी छतरी लेकर पहुंचे। बारिश के बाद भी लोग इसके विरोध में ईदगाह मैदान में डटे रहे।

दूर सही, पर दिल के पास हैं
देवबंद। मदरसा प्रबंधतंत्र द्वारा भले ही छात्रों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर पाबंदी लगाई हुई हो, लेकिन बुधवार को मदरसा छात्रों ने बारिश में ईदगाह मैदान में डटे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आपस में पैसे इकट्ठा कर चाय पिलाई और यह संदेश दिया कि दूर सही पर दिल के पास हैं।

ईदगाह पार्क में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित जमीयत के जिला सचिव जहीन अहमद

ईदगाह पार्क में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित जमीयत के जिला सचिव जहीन अहमद- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed