फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Sisauli, farmers were allowed to work in the field

सिसौली में किसानों को खेत में काम करने की छूट मिली

Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
In Sisauli, farmers were allowed to work in the field
सिसौली में किसानों को खेत में काम करने की छूट मिली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सिसौली। कस्बे को हॉटस्पॉट से बाहर होने के बाद अब किसानों को खेत में काम करने की छूट दे दी गई है। किसान खेतों में गेहूं की कटाई व गन्ने की छिलाई का कार्य मेहनत के साथ कर रहे हैं। सिसौली में अब वार्ड नंबर 13 की एक गली सील रहेगी, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जबकि नोएडा में ही सिसौली की महिला व उसके पुत्र की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पति पर्णपाल की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। वार्ड की गली को रोजाना सैनिटाइज किया जाता है। साथ ही कस्बे की अन्य गलियों को भी नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है और फॉगिंग भी की जाती है। नगर पंचायत चेयरमैन नीरू बंजी द्वारा गरीबों को भोजन दिया जाता है और जरूरतमंदों को आवश्यक सामान की किट दी जाती है। कृषि कार्यों से जुड़ी दुकानों को भी खोलने की छूट मिली है, जिसमें टायर पंक्चर की दुकान व ट्रैक्टर के मिस्त्री व स्पेयर पार्ट्स की दुकान व बीज खाद की दुकान तथा मेडिकल स्टोर, परचून की दूकान व स्टेशनरी की दुकान सुबह 6 से 9 बजे तक खुलेगी। भौराकलां थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना का कहना है कि लॉकडाउन में किसी को भी अनावश्यक घूमने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed