{"_id":"5f89ee7e8ebc3e9bd646e58a","slug":"in-neet-vishesharathi-scored-656-out-of-720-muzaffarnagar-news-mrt5065406102","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराज राठी ने परिवार का सपना किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराज राठी ने परिवार का सपना किया पूरा
विज्ञापन
विशेष धनराज राठी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनराज राठी ने परिवार का सपना किया पूरा
मुजफ्फरनगर। नीट-2020 की परीक्षा में विशेष धनराज राठी ने 720 में से 656 अंक लाकर 2865 रैंक हासिल की है। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव दुधाहेड़ी निवासी विशेष धनराज ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया है। यूपीएसईई की परीक्षा में राठी को बी फार्मा में प्रदेश में दूसरी रैंक मिली थी।
नीट के घोषित रिजल्ट में दुधाहेड़ी के किसान दीपक राठी एवं अरुणा राठी के पुत्र विशेष धनराज ने प्रतिभा के सहारे कामयाबी का शिखर छू लिया है। उन्होंने बायोलॉजी में 325, फिजिक्स में 170 और केमिस्ट्री में 161 अंक मिले हैं। यूपीएसईई परीक्षा में बी फार्मा में धनराज ने सूबे में द्वितीय स्थान मिला था। दादा वीरेंद्र सिंह पौत्र की सफलता से गदगद हो रहे है। मां अरुणा राठी ने कहा कि विशेष ने एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई की। मेधावी विशेष राठी ने बताया कि वह तीन साल से नीट की तैयारी में जुटे थे। दूसरी बार परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 170 अंक का श्रेय इंपल्स एकेडमी के सर एपी मुद्गल को है। केमिस्ट्री में डॉ रवि चौधरी की सलाह कारगर रही। उन्हें नीट में उम्मीद के मुताबिक अंक प्राप्त हुए हैं। नियमित 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। सुबह योग और प्राणायाम से आत्मविश्वास को मजबूती मिली। जो विद्यार्थी नीट एग्जाम का लक्ष्य रखे हैं, वो एनसीआरटी को गहनता से पढ़ें। रैंक के बारे में न सोचें, पहले नीट एग्जाम क्रेक करने पर ध्यान केंद्रित करें।
नीट में इंपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों की धूम
मुजफ्फरनगर। इंपल्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नीट-2020 के एग्जाम में सफलता प्राप्त की है। निदेशक एपी मुदगल ने बताया कि विशेष धनराज राठी के अलावा दिलबाग की बेटी कोमल ने 612 अंक तथा मोहम्मद आरिफ की पुत्री अनम अंसारी 600 अंक ने भी कामयाबी पाई है। नीट में 656 अंक प्राप्त विशेष धनराज राठी को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। पिता दीपक एवं मां अरुणा राठी को सम्मानित किया गया।