फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Muzaffarnagar, the general public is troubled by the clutch jam of farmers

किसानों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया

Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
In Muzaffarnagar, the general public is troubled by the clutch jam of farmers
चक्काजाम में हाइवे पर खडे़ किए गए टैक्टर ट्राली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में दस स्थानों पर चक्का जाम किया। किसानों ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक जनपद के सभी मुख्य मार्गों पर धरना, प्रदर्शन कर जाम लगाया। पीएम मोदी के नाम ज्ञापन देकर जाम खोला गया। चार घंटे तक जनपद के सभी मुख्य मार्गों पर जाम लगने से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं होंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू के चक्का जाम- किसान कर्फ्यू के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को जिले में रोहाना, फलौदा, रामपुर तिराहा, बुढ़ाना, फुगाना, शाहपुर, मोरना, नावला कोठी, लालूखेड़ी, मीरापुर में सभी प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम किया। दोपहर तीन बजे एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जाम खोले गए। चक्का जाम को भारतीय किसान संगठन, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी समर्थन दिया। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पंचेड़ा रोड के पास चक्का जाम किया। इस दौरान देशवाल खाप के छोटे चौधरी श्रणवीर सिंह ने देशवाल खाप का समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, आईटीसेल श्रीकांत त्यागी संजीव, देशवाल अधिवक्ता प्रवक्ता, विलक्षण आदि रहे।
विज्ञापन

किसान विरोधी हैं कृषि विधेयक : नरेश टिकैत
सिसौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने लालूखेड़ी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चक्का जाम किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सड़कों पर बैठ कर आंदोलन कर रहा है। पारित किए गए तीनों विधेयक किसान विरोधी है। इनसे किसान बर्बाद हो जाएगा। किसान पहले ही कर्ज में दबा हुआ है और सरकार द्वारा कंपनी राज लागू होने से किसान और किसानी खत्म हो जाएगी। सरकार ने निजीकरण के बहाने देश को बेच दिया है और अब सरकार की निगाह किसानों की जमीन पर है जो हरगिज भी हम मंजूर नहीं करेंगे। सरकार को अपने बिल वापिस करने होंगे। सरकार किसानों की फसलों का सही मूल्य तय करें। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, दरयाव सिंह, गौरव टिकैत, विशाल बालियान, रणबीर, प्रवीण बालियान, रेशपाल, अनंगपाल, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार एमएसपी बिल संसद में पास करे: राकेश
छपार। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-दून हाईवे के रामपुर चौराहे पर चक्का जाम किया। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी बिल संसद में पास करें और किसान विरोधी तीनों बिल जब तक रद्द नहीं होंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने तीन कृषि विधेयक संसद में पास किए हैं, जो किसान विरोधी है। सरकार उन्हें वापस ले ओर एमएसपी बिल को संसद में पास कर कानूनी दर्जा दे। जब तक उक्त बिल पास नहीं होता विरोध जारी रहेगा। चक्का जाम में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता भी पहुंचे। रवि अहलावत, मोनू ठाकुर के अलावा पीयूष पंवार, मामेश ठाकुर, कमल शर्मा, पप्पू बागोवाली, मोहसिन, कुलदीप, मनोज, दीपक अरविंद, पिंटू, आम आदमी पार्टी के राहुल त्यागी, कुलदीप तोमर, अंकुश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम अजय अम्बष्ट को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
मीरापुर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर जाम
मीरापुर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। जानसठ ब्लाक अध्यक्ष नवीन कुमार एडवोकेट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि विधेयकों का किसान विरोध कर रहा है। संचालन जानसठ ब्लाक उपाध्यक्ष हाजी महबूब आलम ने किया। इस दौरान एसडीएम अमृतपाल कौर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महकार सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, महकार , ओमप्रकाश शर्मा, सतीश रायल, विपिन मेहनदियान, राजेंद्र सिंह, तारिक, मुन्ना ठाकुर, डा. सरताज, परवेज, अशरफ, मोनिश, आस मौहम्मद, रामपाल, बिल्लू चौधरी, उदयवीर, सरदार दीपा सिंह आदि मौजूद रहे।
मेरठ-करनाल हाइवे के बीच चौराहे पर धरना दिया
बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ-करनाल हाइवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास चौराहे पर चक्का जाम किया। बुढ़ाना-बडौत मार्ग व मेरठ-करनाल हाइवे पर दोनों तरफ वाहन खड़े करके रास्ते बंद कर दिए। कार्यकर्ता हाईवे पर बीच सड़क चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ढाई बजे एसडीएम कुमार भूपेंद्र को ज्ञापन देकर जाम खोला। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, प्रवीण कुमार, धीरसिंह, विपिन कुमार, रणवीर सिंह व अरुण आदि मौजूद रहे। हाईवे पर फुुगाना बस अड़्डे पर ओमपाल मलिक के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगाया। थाम सिंह, किशन, विनोद मलिक, प्रेमपाल, अरविंद व बबलू आदि मौजूद रहे।
रोहाना में बाजार सूने रहे
रोहाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे-59 पर बिजलीघर के पास चक्का जाम किया। हाईवे पर कोई वाहन नहीं चला। छोटे वाहन बाइक आदि को निकालने दिया गया। इस दौरान ग्राहकों के नहीं आने से बाजार सूने रहे। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों को संबोधित किया। ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह, हेमंत, धर्मवीर त्यागी, इमलाक, अरविंद, अमित, प्रवीण कुमार, विकास, आसिफ, दुष्यंत, संजीव भारद्वाज, संजू शास्त्री आदि मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया
पुरकाजी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फलौदा कट पर दिल्ली- दून हाइवे जाम किया। चार घंटे बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर धरना समाप्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष मांगे राम त्यागी, मंडल महासचिव नवीन राठी, प्रधान प्रताप सिंह, वीरेंद्र राठी, बिट्टू राठी, इरशाद फरीदी, मोहित पंवार, मगन सिंह, सुरेश प्रधान, मोनू पंवार, संजय त्यागी, हाफिज मौहसिन ,राजा गुर्जर, मनीष प्रधान, कृपाल सिंह, कर्ण सिंह, बाग सिंह, हरदीप गोगी, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सोनू राठी, अक्षय राठी, मोनू राठी, फरमान आदि मौजूद रहे।

मक्का की खरीद सरकारी रेट पर कराओ
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर नावला कोठी पर चक्का जाम किया। चार घंटे बाद एसडीएम को पीएम के नाम ज्ञापन दिया। धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार इस कानून को वापस ले, अन्यथा देश का किसान बर्बाद होगा। इस विधेयक में मक्का की खरीद कराओ, जो सरकार ने भाव तय किया है, उस पर खरीद की गारंटी दिलाओ। मांगेराम टिटोडा, प्रवेंद्र ढाका, मनोज सहरावत, चांदवीर सिंह बालियान, संजीव राठी, रोशन पंड़ित, प्रभात सैनी, राजवीर, कपिल सोम, कासम, जगपाल, सुबोध प्रधान, मोहित राठी, कर्ण बालियान, अमित राठी, सत्येंद्र चैहान, खड़क सिंह, सुनील प्रधान भैंसी, बॉबी, रविंदर, अरविंद, अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे। शाहपुर। भाकियू ने मेन चौक पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान, सतेंद्र प्रधान, नीटू दुल्हेरा, बिजेंद्र बालियान, संदीप बालियान, आदेश त्यागी, मास्टर रामपाल सिंह, बालिंद्र बालियान, राजसिंह आर्य आदि ने संबोधित किया और एसओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed