फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Muzaffarnagar, Shiv Sainiks gave memorandum to DM

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Muzaffarnagar, Shiv Sainiks gave memorandum to DM
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भय का माहौल बनाने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए।

बृहस्पतिवार को शिवसैनिकों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश भर में कुछ लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। यह कानून राष्ट्रहित का है। इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। इस एक्ट का विरोध कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे लोगों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाना चाहिए। ऐसे लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मनोज सैनी, डा. योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, सचिन प्रजापति, वैभव यादव, लोकेश सैनी, ओमकार पंडित, अवनीश चौहान, प्रदीप कौर, कुलदीप सूर्यवंशी, राजेश अरोरा, सुनील सैनी, अंकित मचल, जंगी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed