फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In-laws and maternal side clash over woman's death

महिला की मौत पर ससुराल और मायके पक्ष भिड़े

Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
In-laws and maternal side clash over woman's death
मायके वालों ने लगाया इलाज में लापरवाही करने का आरोप
विज्ञापन

जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला नया आबादी में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर इलाज सही न कराने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा निवासी अहसान ने अपनी पुत्री का निकाह दो साल पहले मोहल्ला नयाआबादी निवासी शादाब के साथ किया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विवाहिता गर्भवती थी। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को जन्म देने के बाद विवाहिता की तबीयत खराब हो गई। आरोप लगाया गया कि महिला को खून की कमी बताई गई थी। मगर, ससुराल वालों ने खून नहीं चढ़वाया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को रेफर किया गया। रास्ते में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर उसके पिता और अन्य परिजन खतौली पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर उनमें फैसला कराया। इसके बाद विवाहिता के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed