फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Bachti, the revenue department freed the government chakmarg

बचीटी में राजस्व विभाग ने सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
In Bachti, the revenue department freed the government chakmarg
देवबंद (सहारनपुर)। जनपद में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर बचीटी गांव में कई साल से बंद पड़े चकमार्ग को कब्जामुक्त कराकर खुलवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील के कानूनगो रिजवान और लेखपाल दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम बचीटी गांव पहुंची। यहां के चकमार्ग पर पिछले कई साल से किसानों ने कब्जा कर रखा था। चकमार्ग के बंद होने से अन्य खेत मालिक किसानों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीनों और तालाबों को अवैध कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बचीटी में कई वर्षों से बंद पड़े चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि तहसील में 29 हजार वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर कब्जे हैं जिन्हें अभियान चलाकर कब्जामुक्त कराया जा रहा है। कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed