फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Imrana was preparing the bomb after order received from Delhi

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दिल्ली से मिले ऑर्डर के बाद इमराना तैयार करा रही थी बम

Sat, 17 Feb 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Imrana was preparing the bomb after order received from Delhi
नगर में पहुंची बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम की गाड़ी। संवाद
- लोकसभा चुनाव के आसपास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बोतल बम के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के ऑर्डर दिए थे। जानकारी में आए तथ्यों की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है। इमराना की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी जावेद ने यह भी जानकारी दी है कि ऑनलाइन डिमांड पर बम बनाते थे।
मूल रूप से शामली और वर्तमान में प्रेमपुरी में रह रही इमराना की तलाश में एसटीएफ और पुलिस की टीम जुटी है। शातिर इमराना तंत्र मंत्र की क्रियाएं भी करती थी। इसी वजह से उसके पास लोगों का आना जाना लगा रहता है। जावेद का परिवार भी इमराना को पिछले लगभग बीस सालों से जानता है जिस कारण जावेद का भी उसके पास जाना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन

जावेद से पूछताछ में सामने आया है कि इमराना ने ही बम बनाने के लिए रुपये देने का वादा कर ऑर्डर दिया था। कुछ रुपये दिए भी गए थे। पुलिस का मानना है कि जावेद ने अब से पहले भी बम बनाए थे और एक बार फिर से बम बनाने को तैयार हो गया था। सवाल उठ रहा है कि इमराना को किसने बम बनवाने के लिए कहा था। दिल्ली से मामले के तार जुड़ रहे हैं। इससे आशंका बनती है कि कहीं दिल्ली को इन बमों के सहारे दहलाने की साजिश तो नहीं रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास लाख कीमत का प्लाॅट देख रहे थे जावेद और इमराना
सूत्र बताते हैं कि इमराना के संपर्क में रहने वाला जावेद करीब पचास लाख रुपये कीमत वाला प्लाॅट खरीदने के प्रयास में जुटा था। हाल ही में उसने एक दो प्लाट देखे भी थे। आशंका जताई जा रही थी कि दोनों प्लॉट में घर बनाकर बम बनाने का सुरक्षित ठिकाना बनाना चाहते थे।


इमराना के पकड़े जाने पर खुलेगा राज

एसटीएफ टीम ने जावेद को पकड़ा तो उसने इस मामले में इमराना को भी शामिल होना बताया। एसटीएफ ने इमराना की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अभी हत्थे नहीं चढ़ सकी। जबकि इमराना के पकड़े जाने के बाद ही कई राज खुल सकेंगे। कि इन बमों को किसे दिए जाना था और उन लोगों का क्या इरादा था।



कोतवाली पुलिस जावेद को रिमांड पर लेगी

बम बरामदगी के मामले में एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया है। चूंकि मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है इसी के चलते कोतवाली पुलिस जावेद को रिमांड पर लेकर कई सवालों का जवाब तलाश करेगी।




शनिवार को कोर्ट में जावेद को पेश करेगी पुलिस

एसटीएफ ने जावेद को सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे गिरफ्तार किया है। उसके व इमराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जावेद को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।


भाकियू महात्मा टिकैत का नगर उपाध्यक्ष है जावेद

टाइमर बमों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़ा जावेद भाकियू महात्मा टिकैत की नगर कार्य कारिणी में उपाध्यक्ष है। अब से पहले वह एक दूसरे किसान संगठन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed