यूपी: इमरान मसूद बोले- मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, पार्टी में शामिल होने के दिए संकेत
Muzaffarnagar News : इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। हालांकि अभी इमरान मसूद ने कांग्रेस ज्वॉइन नहीं की है लेकिन, पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि अब मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।
मुजफ्फरनगर में कस्बे के कांग्रेस नेता अब्बास अली खां के आवास पर इमरान मसूद ने कहा कि वर्तमान समय दो विचारधाराओं का रह गया है। एक विकल्प कांग्रेस के साथ है और दूसरा विकल्प भाजपा के साथ है।
उन्होंने कहा कि मुसलमान, दलित और ब्राह्मण कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे हैं। यदि मुसलमान कांग्रेस में वापस लौट आए तो ब्राह्मण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग भी कांग्रेस में लौट आएगा। अब देश में बदलाव का दौर है और 2024 के चुनाव में बदलाव होना तय है।
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे
हालांकि इमरान मसूद अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान शमशुलजमां, कृष्ण अवतार शर्मा, दानिश, राजू, आरिफ आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी