फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Improve the mapping situation, get new votes created: Navdeep Rinwa

मैपिंग की स्थिति में करें सुधार, नए वोट बनवाएं : नवदीप रिणवा

Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Improve the mapping situation, get new votes created: Navdeep Rinwa
विकास भवन सभागार में एसआईआर की समीक्षा करते राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। स्रोत-
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता का आंकलन किया। निर्देश दिए कि बीएलओ ऐसे मतदाताओं का तेजी से सत्यापन करें जो पूर्व में अनुपस्थित थे लेकिन बाद में मिल गए। मैपिंग की स्थिति में सुधार और फार्म-छह भरवाए जाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया कि परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदेय स्थल पर पंजीकृत किया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और बीएलओ से एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठकों की भी समीक्षा की गई। साथ ही 20 बीएलओ से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, कार्यप्रणाली और अभियान को लेकर उनकी समझ को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विकास भवन सभागार में समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में एसआईआर की निरंतर समीक्षा की जा रही है। जिले में एसआईआर के तहत अच्छा कार्य हुआ है। बूथों के टेस्ट सैंपल भी देखे गए, जिनमें कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
स्पष्ट किया कि मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मैपिंग का कार्य अपेक्षाकृत धीमा है। बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे सभी योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाकर आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि उन्हें मताधिकार का अवसर मिल सके।
अभियान के ऑब्जर्वर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा,एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि शामिल रहे।
---------


युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलेगा विशेष प्रचार अभियान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए जिलों में विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

---------------


57242 मतदाता मिल चुके मृतक, 27532 डुप्लीकेट

समीक्षा बैठक जनपद की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। बताया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 21,12,586 है। जिसमें से 17,67,307 मतदाताओं के गणना फार्म डिजिटाईज्ड किए गए हैं। इसमें 5,7242 मतदाता मृतक एवं 27,532 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए।
-----
राशिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed